Bollywood breaking news up news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bollywood breaking news up news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

राज कुंद्रा पर एक और मॉडल ने लगाया आरोप 25.7.2021

मुंबई । अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर दिखाने के मामले में फंसे राज कुंद्रा 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई मॉडल और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस सामने आ रही हैं। पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और सागरिका शोना सुमन पहले ही राज पर कई आरोप लगा चुकी हैं। अब एक और मॉडल ने दावा किया कि न्यूड वीडियो के बदले उन्हें पैसों का लालच दिया गया था। 
न्यूड वीडियो का मिला था ऑफर
निकिता फ्लोरा सिंह  स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने बीते दिनों यह ट्वीट किया था जो अब वायरल हो रहा है। निकिता ने बताया कि राज कुंद्रा की कंपनी में उस वक्त काम करने वाले उमेश कामत ने उन्हें पैसों के बदले न्यूड वीडियो शूट का लालच दिया था। 
ठुकरा दिया था ऑफर
निकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि ‘नवंबर 2020 में उमेश कामत ने मुझसे राज कुंद्रा के ऐप हॉटशॉट्स के लिए न्यूड शूट करने के लिए कहा था लेकिन मैंने मना कर दिया था। कामत ने मुझे 25 हजार रुपये प्रतिदिन का ऑफर दिया था। भगवान का शुक्र है कि मैं कुंद्रा जैसे बड़े नाम के झांसे में नहीं आई। एक लड़की जो झारखंड से थी उसके पति ने उसे तलाक दे दिया क्योंकि उसने उनके लिए शूटिंग की थी।‘  

SHILPA SHETTY के पति RAJ KUNDRA गिरफ्तार, PORN FILM बना APPS पर डाउनलोड करने का आरोप

SHILPA SHETTY के पति RAJ KUNDRA गिरफ्तार, PORN FILM बना APPS पर डाउनलोड करने का आरोप

SHILPA SHETTY के पति RAJ KUNDRA गिरफ्तार, PORN FILM बना APPS पर डाउनलोड करने का आरोप