मेरठ 23.7.2021 राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशन में राज्य महिला आयोग द्वारा कराया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम



राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशन में राज्य महिला आयोग द्वारा कराया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम




महिलाएं अपने आपको न समझे किसी से कम, उत्पीडन को  न करें बर्दाष्त, आयोग उनके साथ-मा0 उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग


महिलाओ की समस्याओ का निस्तारण प्राथमिकता पर कराये जाने के लिए कटिबद्ध-मा0 उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग


महिलाएं कार्यस्थल पर करंे एक दूसरे को सहयोग, दोषी व्यक्ति को सजा जरूर दिलवाएं


                                                                    महिला एवं बाल विकास विभाग मेरठ के तत्वावधान में राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशन में राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा विकास भवन सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कराया गया। जागरूकता शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा महिलाओ के संबंध में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के अंत मे मा0 उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती सुषमा सिंह द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुना व उनका समाधान किया।


सर्वप्रथम कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की मा0 उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह व विभिन्न विभागों से आये अन्य वक्ताओं का स्वागत किया गया। राज्य महिला आयोग की मा0 उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने आपको किसी से कम न समझे तथा अपने ऊपर हो रहे उत्पीडन को बर्दाष्त न करें। उन्होने कहा कि राज्य महिला आयोग हर कदम पर महिलाओ के साथ खड़ा है तथा महिलाओ की समस्याओ का निस्तारण प्राथमिकता पर कराये जाने के लिए कटिबद्ध है।


पुलिस उपाधीक्षक, महिला थाना मेरठ श्रीमती रुपाली राय ने दहेज उत्पीड़न से संबंधित प्रावधानों के संबंध में महिलाओं को जनकारी दी साथ ही यह भी बताया कि महिलाओं को उनके प्रति होंने वाले उत्पीड़न का अवश्य ही विरोध करना चाहिए।


अभियोजन अधिकारी श्रीमती रंजना माहोर द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीडन से सम्बन्धित प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिलाओं को कार्यस्थल पर एक दूसरे को सहयोग करना चाहिये व दोषी व्यक्ति को सजा जरूर दिलवानी चाहिए।


डिप्टी सीएमओ डॉ पी के गौतम द्वारा महिलाओं को पीसीपीएनडीटी एक्ट व भू्रण हत्या को रोकने में सहयोग करने की अपील करते हुए मुखबिर योजना के बारे में महिलाओं को जानकारी प्रदान की। जिला पंचायत राज अधिकारी मेरठ श्रीमती रेणु श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं की समस्याओं को इंगित करते हुए विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व कार्यशैली के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया।


सहायक श्रमायुक्त श्री पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा महिलाओं द्वारा चलाई जा रही कल्याकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम मे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कु0 रिंकु द्वारा घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम में दिए गए प्रावधानों के संबंध में विस्तार से बताते हुए मुफ्त विधिक परामर्ष के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के पास जाने पर जोर दिया।


इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार, ऐडिषनल सीएमओ डॉ पूजा शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई व महिला शक्ति केन्द्र के अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।