मेरठ मित्र channel n tv live webnews मेरठ न्यूज़ उत्तरप्रदेश न्यूज़ meerut up news breaking news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मेरठ मित्र channel n tv live webnews मेरठ न्यूज़ उत्तरप्रदेश न्यूज़ meerut up news breaking news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मेरठ 8.8.2021 सेना के जवान ने दिखाई ईमानदारी


 

मेरठ -  सेना के जवान ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए इमानदारी दिखाई है। रविवार रात को बरेली से रोडवेज बस में अपने घर कंकरखेड़ा छुट्टी पर आ रहे सेना के जवान के बराबर वाली सीट पर नशे में यूपी पुलिस के सिपाही की कार्बाइन छूट गई। रात में सिपाही गजरौला उतर गया। जवान की नजर जब कार्बाइन पर पड़ी तो वह हैरत रह गए। जवान को बस में पुलिस का सिपाही दिखाई नहीं दिया। उसके बाद जवान ने कार्बाइन को अपने बैग में रख लिया और कंकरखेड़ा थाने में सोमवार की सुबह आकर इंस्पेक्टर को प्रकरण बताते हुए सौंप दी। कार्बाइन की मैगजीन में जिंदा 30 गोली भरी हुई थी।
यह है मामला

मूल रूप से बुलंदशहर के थाना अघोता क्षेत्र स्थित गांव खेड़ी निवासी रोहित कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह वर्तमान में कंकरखेड़ा की खिर्वा रोड स्थित अमोलिक एनक्लेव कॉलोनी में पत्नी प्रवेश देवी और दो बच्चे खुशी वह जानवी के साथ रहते हैं। रोहित कुमार भारतीय सेना की जाट रेजीमेंट में बरेली में तैनात है। रोहित कुमार ने बताया कि दस दिन की छुट्टी लेकर रविवार शाम को बरेली से घर के लिए चले थे। बरेली से रोडवेज बस सोहराब गेट डिपो की मिल गई थी। बस की जिस सीट पर रोहित बैठे थे, इन्हीं की बगल में यूपी पुलिस की वर्दी पहने एक सिपाही बैठा था। सिपाही नशे में था और गले में कार्बाइन लटकी हुई थी। थकान होने की वजह से रोहित सो गए। जब नींद से जागे तो गजरौला पार हो चुका था। रोहित की बगल वाली सीट पर कार्बाइन रखी हुई थी, जबकि सिपाही मौजूद नहीं था। रोहित ने सिपाही को बस में देखा, मगर वह नहीं दिखाई दिया। रोहित के अनुसार हथियार ऑटोमेटिक है, जिस वजह से उन्होंने किसी अन्य से न पूछते हुए कार्बाइन को अपने बैग में रख लिया और मेरठ के कंकरखेड़ा थाना पुलिस को सौंपने की सोची। सोमवार को जवान अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर को पूरा प्रकरण बताया। जिसके बाद मैगजीन में 30 गोली भरी कार्बाइन को इंस्पेक्टर के हवाले कर दिया। सेना के जवान की कर्तव्य और ईमानदारी को देखते हुए इंस्पेक्टर समेत थाने के पूरे स्टाफ ने शाबाशी दी। पूरा प्रकरण उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी डाला गया है।
शरारती तत्व या किसी अपराधी के हाथ कार्बाइन लग जाती तो होता बड़ा नुकसान                                                                                              
 सोचने की बात ये आ रही है कि अगर ये किसी अपराधी के हाथ लग जाती तो क्या होता इस बात को  पुलिस भी मान रही है कि बस में सेना के जवान के अलावा अगर यह 30 एमएम की कार्बाइन किसी शरारती तत्व या अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के हाथ लग जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि यह ऑटोमेटिक कार्बाइन पुलिस के किसी सिपाही गनर की है। जो बस में छूट गई थी। पुलिस के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डालने के बाद यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। परदेश के सभी जिले की पुलिस को सूचना फ़्लैश की है। आईबी और अन्य इंटेलिजेंस एजेंसी अभी इस पर नजर बनाए हुए हैं। पल-पल की जानकारी इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा से ले रहे हैं।सेना के जवान ने दिखाई ईमानदारी

मेरठ 7.8.2021 इंटरनेट पर ठगी करने वाले चार इंजीनयर गिरफ्तार:थाना टीपी नगर


 

मेरठ।थाना टीपी नगर पुलिस ने इंटरनेशनल कॉल कर ऑनलाइन ठगी करने वाले चार इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।चारों इंजीनियर टीपी नगर इलाके में बैठकर इंटरनेशनल कॉल कर देश, विदेश में लोगों को ठगने का काम करते थे। हैरानी की बात है कि गिरफ्तार चारों आरोपी पेशे से इंजीनियर हैं। इन लोगों ने  बेरोजगारी और जल्द अमीर बनने के चक्कर में फ्रॉड कंपनी बना ली और ऑनलाइन ठगी करने लगे। इन लोगों ने आम लोगों को ही नहीं बल्कि पुलिस वालों को भी अपनी फ्रॉड कंपनी का शिकार बनाया।
4 इंजीनियरों ने मिलकर लोगों को ऑनलाइन ठगने का रास्ता खोज निकाला। इन्होंने सॉफ्टवेयर बनाकर पहले लोगों के पास मैसेज भेजना शुरू किया। जिसमें बंपर प्राइस और आपके खाते में रुपए ट्रांसफर करने जैसे लुभावने मैसेज भेजे गए। जैसे ही लोग इनकी बातों में फंसकर मैसेज को क्लिक करते हैं।
मैसेज पर क्लिक करते ही एक ओटीपी आता है। जिसे सॉफ्टवेयर की मदद से ये लोग ऑपरेट करते हैं। इसके बाद शुरू होता था खेल और फिर पैसे मिलने की राह देखने वाला व्यक्ति अपने ही खाते से पैसे गंवा बैठता था। ऐसा एक दो नहीं बल्कि दर्जनों लोगों के साथ हुआ है। लेकिन ज्यादातर लोग ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज नहीं करते और ये लोग इसका भरपूर फायदा उठाते हैं।
मामले की पोल तब खुली जब मेरठ के एडीजी ऑफिस में तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ ऑनलाइन ठगी हो गई। पुलिसकर्मी ने एडीजी से इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद साइबर सेल पुलिस ने इस पूरे रैकेट को खंगाला तो पता लगा कि थाना टीपी नगर क्षेत्र में ही यह लोग बैठकर इंटरनेशनल नंबर के जरिए ठगी कर रहे हैं।
पुलिस ने घर छापा मारा तो कई ऐसे दस्तावेज और लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुए। जिनसे ठगी का यह पूरा गोरख धंधा चलाया जा रहा था। अब तक इन्होंने करोडों की ठगी कर ली है ।पश्चिम उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि कई राज्यों के लोगों को इन्होंने अपनी ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया है।लेकिन विदेशी नंबर होने के कारण आसानी से साइबर सेल के एक्सपर्ट भी इन तक नहीं पहुंच पाए। इन लोगों ने बांग्लादेश, नेपाल, म्यामार, भूटान, श्रीलंका के लोगों को भी अपना शिकार बनाया।
लेकिन मेरठ के साइबर एक्सपर्ट में इनके इस नेटवर्क को तोड़ डाला और 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। फिलहाल पुलिस इनके और साथियों की तलाश में जुटी है। साथ ही ऐसे और गैंग भी तलाशे जा रहे हैं, जो ऑनलाइन ठगी का गोरखधंधा चला रहे हैं ।

मेरठ सरूरपुर नशे मेंपत्नी को सौंपा दोस्त को और फिर देदी तलाक

  नशे में दोस्त को पत्नी सौंपी, फिर बोल दिया तलाक तलाक और तलाक 



महिला ने मायके वालों को दी जानकारी 


पुलिस ने मेडिकल जांच के लिये महिला को भ

आरोपी पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज 



मेरठ। सरूरपुर थाना इलाके में एक विवाहिता ने यह आरोप लगा कर सनसनी फैला दी है कि उसके पति ने अपने दोस्त से उसका रेप कराया। इसके बाद तलाक तलाक तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने मायके वालों संग थाने पहुंचकर इस आशय की शिकायत की है। आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15 वर्ष पूर्व हर्रा निवासी युवक से हुई थी। मंगलवार को पति नशे में अपने एक साथी को लेकर घर पहुंचा था

वहीं  सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।peedit mahila ka kya khna hai dekhye  dard bhari kahani suniye usi ki zubaani

बुलंदशहर 5.8.2021 महा अभियान में लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण

 

बुलंदशहर। जनपद में अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए मंगलवार को आयोजित कोविड टीकाकरण महा अभियान में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया गया। जनपद के लिए 57000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। लक्ष्य के सापेक्ष 59268 लोगों का टीकाकरण किया गया। महा अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 300 बूथ बनाये गये थे। स्वास्थ्य विभाग की 300 टीम टीकाकरण में जुटीं और निर्धारित लक्ष्य 57000 को पार करते हुए 59268 लोगों के राहत का टीका लगाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.  वीके सिंह ने कहा जनपद के लिए यह बड़ी कामयाबी है। 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश चन्द्र ने बताया जनपद में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए मंगलवार को कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। महाअभियान को सफल बनाने के लिए 300 टीम गठित कर 57000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों को टीके लगाकर उपलब्धि हासिल की है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया जनपद में टीकाकरण महा अभियान के तहत 59268 लोगों को टीका लगाया गया, जबकि जनपद में हर रोज करीब 20000 लोगों को टीका लगाया जा रहा है। शनिवार को जनपद में 12433, शुक्रवार को 19090 , गुरुवार को 9530 लोगों का टीकाकरण किया गया। जनपद में अब तक 10. 85 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।  
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया जनपद में कोरोना टीकाकरण के महा अभियान की स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारियां के साथ शुरुआत की थी। उसी का परिणाम हे कि जनपद में एक दिन में 300 बूथ पर 59268 लोगों को टीका लगाया गया।

मेरठ 5.8 2021 नीरा फाउंडेशन के वेविनार आयोजित

 विश्व ब्रैस्ट फीडिंग ( स्तनपान )सप्ताह (1-7 अगस्त) 2021 के अवसर पर  नीरा फाउंडेशन ने आज एक प्रतिष्ठित पैनल के साथ एक वेबिनार का आयोजन किया,

 बेबीनार का विषय रहा .. "ब्रैस्ट फीडिंग (स्तन पान), माँ एवं बच्चे  के लिए एक स्वस्थ कल सुनिश्चित करता है।"जिसमें मेरठ की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ व समाज सेवी  डॉ. सरिता त्यागी,   अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात योगाचार्य राजेश जी नोयडा से , श्रीमती पूनम गोयल  इंचार्ज-सीडीपीओ, बाल विकास परियोजना, डॉ. नीरा तोमर, निदेशिका नीरा फाउंडेशन शामिल रहे  । सामाजिक कार्यकर्ता निपुण कौशिक ने चर्चा का संचालन किया।  बेबीनार में 80 से ज्यादा महिलाओं व सामाजिक कार्यकताओं ने प्रतिभाग किया ।सभी विशिष्ट वक्तागण ने विषय पर अत्यंत उपयोगी जानकारी देते हुए कई मिथकों को तोड़ा ।

योग गुरु राजेश ने चर्चा की शुरुआत इस बात से की कि किस तरह से पूरा गर्भकाल और प्रसव के बाद की अवधि माँ और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वह इस बात पर विशेष जोर दिया कि  एक गर्भवती माँ अपनी दिनचर्या में प्राणायाम खासकर अनुलोम विलोम को अवश्य जोड़े और प्रसव के बाद भी इसे जारी रखे। इसके साथ ही उन्होंने दूध पिलाने वाली माताओं के लिए स्तन के दूध की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए एक काढ़े का विवरण भी दिया जिसे शतावर, सफेद मूसली, जीरा, सौफ और मिश्री से मिलकर घर पर ही बनाया जा सकता है।

डॉ. सरिता त्यागी ने भी माँ और बच्चे दोनों के लिए स्तनपान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे प्रसव के बाद पहला दूध बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए और बच्चे को जरूर पिलाना चाहिए। यह बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता के निर्माण में प्रासंगिक है। व माँ का प्रथम दूध बच्चे के लिये एक रोग प्रतिरोधक टीके का काम करता है  स्तनपान बच्चे को टाइप II डायबिटीज, लीवर की बीमारियों आदि से बचाने में मदद करता है और माँ में ब्रैस्ट और गर्भाशय के कैंसर की संभावना को भी कम करता है।  साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे पहले 6 महीनों के लिए, बच्चे के पोषण के लिए केवल स्तन का दूध ही पर्याप्त होता है, इसके बाद उसके आहार में अर्ध-ठोस भोजन दिया जाना चाहिए, लेकिन केवल पूरक के रूप में और मुख्य भोजन स्तन का दूध ही रहना चाहिए।

माँ को यह भी ध्यान रखना चाहिये कि दूध कभी भी लेट कर ना पिलाये इससे बच्चे में कान बहने की समस्या उत्तपन होने की संभावना बढ़ जाती है। 

अंत में, श्रीमती पूनम गोयल ने बच्चे के जन्म के संबंध में 1000 दिनों के महत्व पर बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें गर्भधारण के 270 दिन और फिर जन्म से 2 वर्ष शामिल हैं। उन्होंने इस बात पर भी बहुत महत्व दिया कि कैसे एक माँ को गर्भावस्था के दौरान और बच्चे को जन्म देने के बाद भी स्तन के दूध की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अपने आहार का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 2 साल तक के बच्चे के लिए माँ का दूध प्राथमिक आहार होना चाहिए और 6 महीने के बाद बच्चे को अतिरिक्त पूरक आहार दिया जा सकता है।

नीरा फाउंडेशन की निदेशिका डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि यह महिलाओं और बड़ी हो रही बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है और उन्हें स्तनपान के आसपास के मिथकों पर अनावश्यक रूप से ध्यान देने पर भी उन्हें चेताया और बताया कि यह बच्चे और माँ दोनों के लिए हर तरह से उपयोगी है।  उन्होंने कहा कि माँ का दूध कुदरत का दिया हुआ एक अनमोल उपहार है उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से इस संदेश को अधिक से अधिक फैलाने की अपील की।

वेबिनार में कई गणमान्य  व्यक्तियों  डॉ पूनम शर्मा सदस्य बाल कल्याण समिति मेरठ डॉ शिवराज मनोविज्ञान केंद्र मेरठ श्रीमती अंजू रानी प्रधनाचार्य श्रीमती शशि कौशिक श्रीमती मधुबाला   प्रेरणा तलवार बबिता सोम गीता सिंह  मिथलेश राणा  श्रीमती अनिता सिंह  सुधा अस्थाना सुनीता रानी रविता निधि सक्सेना  गीता शर्मा आदि ने भाग लिया





UPMSP Result 2021: यूपी बोर्ड 12वीं में मेरठ के अर्जुन पवार के सर्वाधिक अंक, देखें अन्‍य जिलों के होनहार


 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षा के 87 हजार 754 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट आज जारी हो गया। मेरठ में दसवी और बारहवी कक्षा में इस बार बेटों ने बाजी मारी है। मेरठ में दसवीं कक्षा में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्र अर्जुन यादव ने 90.5% अंकों के साथ टॉप किया। वहीं बारहवीं कक्षा में जागृति विहार निवासी और बालेराम बृजभूषण शास्त्रीनगर एल ब्लॉक के साइंस स्ट्रीम के छात्र अर्जुन पवार 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर रहे। 



यह रहा मेरठ का रिजल्ट
 कक्षा 10 
 टोटल - 45,128
उपस्थित - 44,575
उत्तीर्ण - 41,612
प्रतिशत 92.21 

 कक्षा 12 
टोटल - 42,567
उपस्थित - 40,847
उत्तीर्ण - 38,284
प्रतिशत- 89.94

दसवीं में 45,163 और इंटरमीडिएट में 42,591 छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों और अभिभावकों को नतीजों का इंतजार था। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 17 जिलों के 10 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी हैं।

मेरठ 28.7.2021:एम्बुलेंस कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने कमिश्नरी पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा और मांग की 108 102 और als कि सभी एंबुलेंस के कर्मचारियों कि ठेका प्रथा बंद की जाए साथ ही सभी कर्मचारियों को एनएचएम में सम्मिलित किया जाए और समान कार्य के साथ समान वेतन दिया जाए करोना काल में जो कर्मचारी शहीद हुए उनको 50 लाख का बीमा दिया जाए ए एल एस के कर्मचारियों की कंपनी बदलने के 7 कर्मचारियों को ना बदला जाए उनकी नौकरी सुरक्षित की जाए इसी के साथ अन्य मांगों भी रखी