मेरठ मित्र समाचार पत्र CHANNEL N Tv livewebnews is ONline news channel as well news portal news paper shows current affairs news from india up uttarpradesh meerut and all over india मेरठ मित्र channel n tv live webnews न्यूज़ चैनल उत्तरप्रदेश देश प्रदेश दुनिया की खबरे देखिये ,Online news channel,online web news portal news paper meerut mitra channel n tv live webnews provides you news from meerut uttarpradesh as well current affairs
24.7.2021 :15 अगस्त को यूपी के हर शहर मेंसरकार देगी फ्री वाईफाई
लखनऊ। देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आएगा। यह सौगात होगी मुफ्त वाईफाई की सुविधा। इसके तहत राज्य के सभी 75 जिलों, मुख्यालयों, नगर पालिका परिषद तथा 17 नगर निगमों और 217 सार्वजनिक स्थानों पर लोग, खासकर युवा मुफ्त वाईफाई की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर विकास विभाग के अधिकारी अब लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने की मुहिम में जुटे हैं, जिसके तहत मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हॉटस्पॉट चिन्हित किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि 15 अगस्त से राज्य में लोगों को हर शहर के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के समीप के स्थलों, तहसील, कचहरी, ब्लॉक कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय तथा मुख्य बाजारों में लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध हो सके।
मुफ्त वाईफाई की सुविधा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तहसील, कचहरी, ब्लॉक व रजिस्ट्रार कार्यालय के आसपास और शहर के प्रमुख बाजारों में दी जाएगी। इसके लिए स्थान चिन्हित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगरीय निकाय के अधिकारी इंटरनेट कंपनियों से करार करेंगे। वाईफाई में इंटरनेट की स्पीड पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
मेरठ 23.7.2021 गई भैंस छत पर क्रेन से उतारा गया
मेरठ। थाना इंचोली क्षेत्र में एक अजीब मामला हो गया जब एक भैंस छत पर चढ़ गई और भैंस को छत से उतारने के लिए काफी जतन किए गए लेकिन जब भैंस छत से ना उतरी तो भैंस को छत से उतारने के लिए क्रेन को बुलाया गया और क्रेन से भैंस को छत से नीचे उतारा गया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है ।
बताया जा रहा है कि मामला मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के नया गांव का है जहां एक दूध की डेरी है , सुबह को डेरी संचालक पशुओं का चारा आदि लेने के लिए बाजार चला गया। इसी बीच करीब सुबह 9 बजे किसी तरह एक भैंस अपनी खूंटी से खुल गई और मकान की छत पर सीढ़ियों से चल गई भैंस को छत से उतारने के लिए तमाम प्रयास किए लेकिन कामयाबी नहीं मिली ,इसके बाद भैंस को छत से उतारने के लिए क्रेन मंगाई गई और भैंस को क्रेन से बांधकर सुरक्षित नीचे उतारा गया ,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
मेरठ 23.7.2021 बारिश के कारण मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, कई लोग घायल।
मेरठ। शहर में एक बड़ा हादसा हो गया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में मस्जिद की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मस्जिद की दीवार के नीचे दर्जनों लोग दब गए। जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य लोग घायल हो गए हैं। एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बताया गया कि अहमदनगर गली नंबर-9 में मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़कर लोग घर लौट रहे थे।
वहीं तेज बारिश आने के चलते कुछ लोग मस्जिद में ही रुक गए। इसी दौरान मस्जिद की एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिसमें एक दर्जन लोग दब गए। इस दौरान चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह उन्होंने दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। बताया गया कि तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस अभी मलबे को हटाने में लगी। शहर विधायक रफीक अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। अभी मरने वालों के नाम पता नहीं चले हैं।
मेरठ 22.7.2021 जिलाधिकारी के.बालाजी जिलाधिकारी ने किया यूपीएचसी कंकरखेडा व सीएचसी दांतल का निरीक्षण
मेरठ।जिलाधिकारी के0 बालाजी ने आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंकरखेडा का निरीक्षण कर वहां दी जा रही व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होने वहां कोरोना महामारी की जांच के लिए लिये जा रहे सैम्पलिंग व कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए किये जा रहे टीकाकरण को देखा। उन्होने कहा कि आमजन को अधिक से अधिक संख्या में कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दांतल का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंकरखेडा के निरीक्षण के दौरान वहां साफ-सफाई की व्यवस्था, उपस्थित डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, कोरोना सैम्पलिंग, कोरोना टीकाकरण, नियमित टीकाकरण व अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव का बेहतर उपाय सतर्कता, सावधानी बनाये रखना व कोरोना टीकाकरण कराना है।जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दांतल का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि भवन को समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्तापरक ढ़ग से पूर्ण कराये।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अखिलेष मोहन ने बताया कि निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दांतल का करीब 60 प्रतिषत कार्य पूर्ण हो गया है।इस अवसर पर एसीएम सुनीता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अखिलेष मोहन सहित अन्य चिकित्सकगण व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
मेरठ 21.7.2021 ईद-उल-अजहा के पर्व पर घर में पढी नमाज, दी मुबारकबाद
मेरठ। आज पूरे मेरठ मेंं ईद—उल—अजहा का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस साल के तमाम त्यौहारों की तरह बकरीद की भी रौनक कोरोना संकट की भेंट चढ़ गई है। मेरठ की मस्जिदों में सामूहिक नमाज पढ़ने पर रोक लगाई गई है, ऐसे में लोग घरों से ही ईद की नमाज पढ़ रहे हैं। त्यौहार पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। मेरठ में सेक्टर और जोन में जिले को बांटकर मजिस्ट्रेटो की तैनाती की गई है। जो पुलिस के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में दिन भर भ्रमण करेंगे।
बरती जा रही है पूरी एहतियात
मेरठ की सैकड़ों साल पुरानी शाही ईदगाह के बाहर भी फोर्स तैनात की गई है ताकि किसी भी हाल में नमाज़ियों की भीड़ इक्कट्ठी न हो। लोगों को कोविड 19 के खतरे का हवाला देते हुए घरों पर ही नमाज अदा करने की अपील की गयी है। मस्जिदों में भी कोविड नियमों का पालन करते हुए एक बार में सिर्फ पांच लोगों से ही नमाज अदा करने को कहा गया है।
बकरीद के मौके पर मुल्क को बधाई देते हुए शहर कारी शफीकुर्रहमान ने अपील की है कि वो कुर्बानी के असली मकसद को अपनी जिंदगी में जरूर उतारें। कुर्बानी को लेकर जो एडवाइजरी जारी हुई है उसका पालन जरूर करें। उन्होंने लोगों से ईद-उल-अजहा की नमाज घर पर अदा करने की अपील के साथ कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकने में मदद करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कुर्बानी घरों में ही करें और सोशल मीडिया पर इसकी फोटो न डालें।
New Intro मेरठ मित्र Channel N Tv Live Web News
New intro of Meerut Mitra channel N tv live Webnews मेरठ मित्र
New intro of Meerut Mitra channel N tv live Webnews मेरठ मित्र
New intro of Meerut Mitra channel N tv live Webnews मेरठ मित्रउत्तरप्रदेश 19.7.2021 मुख्यमंत्री जी ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से की नवचयनित क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेषिक विकास दल अधिकारी व व्यायाम प्रषिक्षको के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता
मुख्यमंत्री जी ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से की नवचयनित क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेषिक विकास दल अधिकारी व व्यायाम प्रषिक्षको के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता
मुख्यमंत्री जी ने नवचयनित क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेषिक विकास दल अधिकारी व व्यायाम प्रषिक्षको को सौंपे नियुक्ति पत्र
सरकार युवाओ के बेहतर भविष्य के लिये पूरी प्रतिबद्धता से कर रही कार्य-मा0 मुख्यमंत्री जी
व
र्तमान सरकार के कार्यकाल में नियुक्तियां पूरी पारदर्षिता व निष्पक्षता से की गयी-मा0 मुख्यमंत्री जी
ग्रामीण प्रतिभाओ को प्रषिक्षण मिलेगा तो वह करेंगी देष व प्रदेष का नाम रोषन-मा0 मुख्यमंत्री जी
मिषन रोजगार के तहत 4.25 लाख से अधिक युवाओ को दी सरकारी नौकरी, 1.61 करोड़ को निवेष उपरांत रोजगार, 60 लाख को स्वतः रोजगार
जनपद मेरठ के निवासी 13 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों व व्यायाम प्रषिक्षको को एनआइसी में मा0 जनप्रतिनिधियो ने वितरित किये नियुक्ति पत्र
मेरठ (सू0वि0) 19.07.2021
मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेषिक विकास दल अधिकारी व 26 व्यायाम प्रषिक्षको के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेष सरकार युवाओ के बेहतर भविष्य के लिये पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में नियुक्तियां पूरी पारदर्षिता व निष्पक्षता से की गयी। उन्होने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 21 अधिकारियों व प्रषिक्षको को नियुक्ति पत्र दिये। वहीं मेरठ के एनआईसी में मा0 जनप्रतिनिधियों ने मेरठ के निवासी 13 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिये।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेष के ग्रामीण क्षेत्रो मे ग्रामीण युवाओ के प्रषिक्षण के लिए बल्कि ग्रामीण क्षेत्रो में खेलकूद की गतिविधियों को बढावा देने के लिए प्रादेषिक विकास दल की अपनी एक भूमिका है। उन्होने कहा कि हम गत 04 वर्षों में पीआरडी के जवानो का उपयोग यातायात की व्यवस्था के संचालन विभिन्न पर्वों एवं त्यौहारो के आयोजनो के अवसर पर भी शांति व्यवस्था और नागरिको की सुविधा में भी इनका बेहतरीन उपयोग किया जाता है। उन्होने कहा कि हर नागरिक व हर व्यक्ति के पास अपनी एक क्षमता है लेकिन उसका सही मार्गदर्षन किये जाने की आवष्यकता है। उन्होने कहा कि हर राजस्व ग्राम में युवक मंगल दल व महिला मंगल दल अवष्य हो इसके प्रयास किये जाये।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ग्रामीण युवको को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम तो होते थे लेकिन उनके पास खेल सामग्री नहीं थी। उन्होने कहा कि प्रदेष में 55 हजार से अधिक युवक मंगल व महिला मंगल दलो को खेल सामग्री वितरित करायी गयी। उन्होने कहा कि खेलो इंडिया खेलो के माध्यम से भी युवाओ को प्रेरित किया गया। उन्होने कहा कि युवक व महिला मंगल दल ने ग्रामीण क्षेत्रो में खेलकूद को बढावा देने का कार्य किया। उन्होने कहा कि सरकार ने पीआरडी का मानदेय बढ़ाया और उनका विषेष प्रोत्साहन किया।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेष के अंदर 01 लाख से अधिक राजस्व ग्राम है। राजस्व ग्रामो में खेल के मैदान हो इस पर कार्य किया गया। ग्रामीण क्षेत्रो में स्टेडियम व मिनी स्टेडियम बनाने पर भी कार्य किया गया। उन्होने कहा कि गत दिनों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन संपन्न हुये है। उन्होने कहा कि जिला पंचायत हो, क्षेत्र पंचायत हो या ग्राम पंचायत उनकी अपनी प्राथमिकताएं तय होनी चाहिए। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतो को ग्रामीण क्षेत्रो में खेल के मैदान, मिनी स्टेडियम व ओपन जिम की व्यवस्था के लिए अपनी प्राथमिकताएं तय करने के लिए कहा गया है।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओ को अगर प्रषिक्षण मिलेगा तो वह देष व प्रदेष का नाम रोषन करेंगी। उन्हें थोडा प्रोत्साहन की आवष्यकता है। उन्होने कहा कि इसमें नवचयनित अभ्यर्थियों की बड़ी भूमिका हो सकती है लेकिन इससे पहले इन्हें भी प्रषिक्षित करना होगा। उन्होने कहा कि प्रादेषिक युवा कल्याण विभाग नवचयनित अभ्यर्थियो को उनकी जवाबदेही के साथ आगे बढाने का कार्य करेंगा ऐसा उन्हें विश्वास है।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेष के युवाओ को मिषन रोजगार के तहत सरकार रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है और अब तक 4.25 लाख से अधिक युवाओ को सरकारी नौकरी दी है। सभी भर्ती प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता व पारदर्षिता से संपन्न हुयी। उन्होने कहा कि एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न खडा नहीं कर सकता। उन्होने कहा कि प्रदेष में जो हमने निवेष करवाया है उसके माध्यम से भी 1.61 करोड़ से अधिक युवाओ को उनकी योग्यता व क्षमता के अनुरूप कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। स्वतः रोजगार के अंतर्गत भी 60 लाख से अधिक युवाओ को स्वयं का रोजगार लगाने के लिए विभिन्न बैको के माध्यम से इस कार्य को आगे बढाया है।
मा0 विधायक श्री सत्यवीर त्यागी ने कहा कि प्रदेष सरकार हर क्षेत्र में नित नये आयाम स्थापित कर रही है। उन्होने कहा कि कोरोना काल में प्रदेष में मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अनुकरणीय कार्य हुआ है। उन्होने कहा कि पात्रो तक योजनाओ का लाभ पहुंचे तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्याओ का निस्तारण व योजनाओ का लाभ उन्हें मिले इस पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होने सभी नवचयनित अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
मा0 विधायक श्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्रदेष सरकार युवाओ के बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रही है तथा उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रही है व स्वतः रोजगार के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होने सभी नवचयनित अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
मा0 एमएलसी डा0 सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेष सरकार महिलाओ के कल्याणार्थ अनेको योजनाएं संचालित कर रही है तथा उनकी सुरक्षा व स्वावलंबन पर कार्य कर रही है। उन्होने सभी नवचयनित अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
जनपद मेरठ के निवासी 13 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों व व्यायाम प्रषिक्षको को एनआइसी में मा0 जनप्रतिनिधियो द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। जिसमें रानू धारीवाल, अनुज कुमार, षिवानी, नूर मौहम्मद, विकास कुमार, शुभम राणा, कुलदीप पुनिया, भूपेन्द्र सिंह, हिमांषु अहलावत, अंकित कुमार, सोनू कुमार, हरीष मिश्रा व अभिषेक त्यागी है। यह वह अभ्यर्थी हैं जो जनपद मेरठ के निवासी हैं वह इनकी तैनाती अन्य जनपदों में की गई है वही मेरठ के लिए भी 12 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व एक व्यायाम प्रशिक्षक की नियुक्ति की गई है| इन सभी को इनके जनपदों में आज नियुक्ति पत्र दिए गए हैं|
इस अवसर पर मा0 विधायक श्री सत्यवीर त्यागी, मा0 विधायक श्री सोमेन्द्र तोमर, मा0 एमएलसी डा0 सरोजिनी अग्रवाल, जिलाधिकारी के0 बालाजी, युवा कल्याण अधिकारी सलोनी गर्ग सहित अन्य अधिकारीगण, नवचयनित अभ्यर्थी आदि उपस्थित रहे।
मेरठ 19.7.2021 नाले में गिरा बच्चा, क्षेत्र में मचा हड़कंप
मेरठ।भारी बारिश के दौरान लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित कमेला रोड पर 10 साल का बच्चा नाले में गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची नगर निगम की जेसीबी और पुलिस घंटों तक नाले में बच्चे को ढूंढती रही ।लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। उधर, घटना के बाद बच्चे के परिवार में कोहराम मचा गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जाकिर कॉलोनी गली नंबर छह निवासी तस्लीम का 10 वर्षीय बेटा अर्श सोमवार को कुछ बच्चों के साथ कमेला रोड पर हरि के पुल के निकट खेल रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान पैर फिसलने से अर्श नाले में गिर गया। जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने नाले में कूदकर बच्चे की तलाश करनी चाही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी कई घंटों तक नाले में गिरे बच्चे की तलाश करते रहे। लेकिन आधा किलोमीटर तलाश करने के बाद भी बच्चे के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राम संजीवन यादव ने बताया कि लापता बच्चे के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक पुलिस और नगर निगम की टीम बच्चे की तलाश में जुटी थीं।
उत्तरप्रदेश 18.7.2021 इन राज्यों से यूपी आ रहे हैं तो पहले कराना होगा कोरोना का RTPCR टेस्ट, इन लोगों को मिलेगी छूट
UP Coronavirus Test News: कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं. दिशा-निर्देश में कहा गया है कि यूपी आने वाले लोगों को कोविड की निगेटिव रिपोर्ट RTPCR लाना अनिवार्य होगा. वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को नियम से छूट मिलेगी साथ ही कोविड निगेटिव रिपोर्ट सिर्फ चार से दिन पुरानी ही मान्य होगी.
केरल, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्यों से आने वालों के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी गई है. सरकार की तरफ से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि जिन राज्यों में तीन प्रतिशत से अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले हैं, वहां से आने वालों के लिए अब आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लाना RTPCR होगा. ये नियम रेल, सड़क, हवाई जहाज से आने वाले लोगों पर लागू होगा.
मेरठ 17.7.2021 ख़ास खबरे साप्ताहिक बंदी के समय मंे परिवर्तन, प्रषासन ने जारी किये आदेष
Press Note 17-07-2021-------2
साप्ताहिक बंदी के समय मंे परिवर्तन, प्रषासन ने जारी किये आदेष
जिला मजिस्ट्रेट मेरठ के0 बालाजी ने बताया कि शासनादेष दिनांक 11 जुलाई 2021 द्वारा प्राप्त दिषा-निर्देषो के अनुपालन में जनपद मेरठ में पूर्व पारित आदेष दिनांक 20 जून 2021 में उल्लिखित शर्तों के अधीन गतिविधियां अनुमन्य किये जाने की समयावधि परिवर्तित करते हुये प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक, सोमवार से शुक्रवार तक (शनिवार-रविवार साप्ताहिक बंदी/कोरोना कफ्र्यू लागू रहेगा) मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी व सेनेटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ गतिविधियां अनुमन्य किये जाने की अनुमति प्रदान की जाती है।
जिला मजिस्ट्रेट मेरठ के0 बालाजी ने बताया कि पूर्व में शासनादेष दिनांक 19 जून 2021 द्वारा प्रदेष के समस्त जनपदो में, उसमें उल्लिखित शर्तों के अधीन सोमवार से शुक्रवार तक (शनिवार-रविवार साप्ताहिक बंदी/कोरोना कफ्र्यू लागू रहेगा) प्रातः 07.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक गतिविधियां अनुमन्य की गयी थी।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------
20 जुलाई तक वृद्ध एवं विपन्न कलाकार मासिक पेंषन हेतु करें आवेदन-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी के0 बालाजी ने बताया कि वृद्ध एवं विपन्न कलाकारो को मासिक पेंषन रू0 2000-00 प्रतिमाह दिये जाने हेतु ऐसे प्रख्यापित कलाकार जिन्होने संबंधित कला विधा/क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षो तक कला प्रदर्षन किया हो तथा जिनकी आयु 60 वर्ष से कम न हो तथा आय रू0 24 हजार प्रतिवर्ष से अधिक न हो से आवेदन आमंत्रित किये जाते है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2021 है।
जिलाधिकारी के0 बालाजी ने बताया कि वृद्ध एवं विपन्न कलाकार का आय का प्रमाण पत्र तहसीलदार द्वारा प्रमाणित होना चाहिए तथा आयु के प्रमाण हेतु हाईस्कूल का प्रमाण पत्र या मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र मान्य होगा।
उन्होने बताया कि आवेदन पत्र आवष्यक प्रमाण पत्रों के साथ उनके कार्यालय या जिला सूचना अधिकारी कार्यालय से संस्तुत/अग्रसारित कराकर संस्कृति निदेषालय, उ0प्र0 नवम् तल, जवाहर भवन लखनऊ पिन कोड-226022 में जमा किये जायेंगे। उन्होने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप वेबसाईट http://upculture.up.nic.in@ संस्कृति निदेषालय उ0प्र0 नवम् तल, जवाहर भवन लखनऊ से प्राप्त किये जा सकते है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------
दिव्यांग पेंशन के पुराने लाभार्थी पोर्टल पर करें आधार कार्ड व मोबाईल नम्बर अपडेट
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनिल कुमार ने जनपद के दिव्यांगजनों को सूचित करते हुये बताया कि जिन दिव्यांगजनों द्वारा दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन) योजना/कुष्ठावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों द्वारा एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल www.sspy-up.gov.in पर आवेदन किया जाता है, जिसमें आवेदन करते समय लाभार्थी को स्वयं का मो0 नं0 तथा आधार कार्ड संख्या के साथ-साथ अन्य विवरण भी उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य होता है।
उन्होने कहा कि परन्तु कतिपय कारणों वश लाभार्थी का मोबाईल नम्बर बदल जाने तथा आधार कार्ड सत्यापित न होने के कारण पोर्टल पर उनका विवरण अपूर्ण रह जाता है। उक्त कठिनाई को दृष्टिगत रखते हुए पोर्टल पर आधार कार्ड की शत-प्रतिशत सीडिंग किये जाने हेतु पुराने लाभार्थियों को अपना मोबाईल नम्बर पंजीकृत करने तथा पंजीकरण के उपरान्त अपना आधार कार्ड संख्या सत्यापित करने हेतु विभाग द्वारा पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।
उन्होने सभी दिव्यांगजनों से अपेक्षा की है कि एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल www.sspy-up.gov.in पर पुराने लाभार्थी अपना आधार कार्ड संख्या व मोबाईल नम्बर पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें।
मेरठ मवाना ततीना 17.7.2021 बहू ही निकली ससुर की हत्याकांड की मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया खुलासा।
मेरठ। कुछ दिन पहले मवाना के ततीना गांव में हुए सतपाल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पुत्र वधू सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
बताते चलें कि बीती 28 जून की सुबह ततीना गांव में खेत में पानी चला कर लौट रहे 62 वर्षीय सतपाल की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को एसपी क्राइम राम अर्ज ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्या के इस मामले में पुलिस ने सतपाल की पुत्रवधू शालिनी और उसके पिता भोपाल व भाई ललित उर्फ टीनू सहित मनोज उर्फ मौजी, जुल्फिकार उर्फ लालू और ततीना गांव के रहने वाले विपिन को गिरफ्तार किया है। शालिनी सहित अन्य सभी आरोपी बागपत जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। एसपी क्राइम ने बताया कि शालिनी के पति की मौत हो चुकी है। जिसके चलते उसका अपने ससुर से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शालिनी ने ही अपने ससुर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। जिसके तहत उसने जुल्फीकार और मनोज से संपर्क किया। जुल्फिकार और मनोज ने शालिनी को गौरव बाल्मीकि और सनी नाम के भाड़े के शूटरों से मिलवाया। सतपाल की हत्या के लिये इन शूटरों को छह लाख में सुपारी दी गई थी। जिसमें डेढ़ लाख रूपया एडवांस दिया गया था। वहीं, ततीना गांव का रहने वाला विपिन कातिलों को सतपाल के विषय में एक-एक जानकारी देता रहा। जिसके बाद 28 जून को गांव में पहुंचे जुल्फिकार, मनोज, सनी और गौरव ने गोलियां बरसा कर सतपाल की हत्या कर दी। एसपी क्राइम ने बताया कि भाड़े के शूटर सनी और गौरव बाल्मीकि की तलाश में दबिश दी जा रही है। अन्य सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
https://youtu.be/CBsFp5mtxYk
Featured post
-
मेरठ। जिले मे शनिवार सुबह 11 बजे से तीन बजे तक 6 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। मतदान के दौरान विपक्ष के कार्यकर्ताओं न...
-
जिलाधिकारी ने दीपावली मेला स्थल भैंसाली मैदान का किया निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओ का जायजा पथ विक्रेताओ, स्वयं सहायता समूहो को मिलेगा उत्पाद बे...
-
कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करते हुए यूपी को चुनाव से पूर्व एक बड़ी सौगात दे दी।...













