मेरठ मित्र समाचार पत्र CHANNEL N Tv livewebnews is ONline news channel as well news portal news paper shows current affairs news from india up uttarpradesh meerut and all over india मेरठ मित्र channel n tv live webnews न्यूज़ चैनल उत्तरप्रदेश देश प्रदेश दुनिया की खबरे देखिये ,Online news channel,online web news portal news paper meerut mitra channel n tv live webnews provides you news from meerut uttarpradesh as well current affairs
राज कुंद्रा पर एक और मॉडल ने लगाया आरोप 25.7.2021
मुंबई । अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर दिखाने के मामले में फंसे राज कुंद्रा 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई मॉडल और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस सामने आ रही हैं। पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और सागरिका शोना सुमन पहले ही राज पर कई आरोप लगा चुकी हैं। अब एक और मॉडल ने दावा किया कि न्यूड वीडियो के बदले उन्हें पैसों का लालच दिया गया था।
24.7.2021 :15 अगस्त को यूपी के हर शहर मेंसरकार देगी फ्री वाईफाई
लखनऊ। देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आएगा। यह सौगात होगी मुफ्त वाईफाई की सुविधा। इसके तहत राज्य के सभी 75 जिलों, मुख्यालयों, नगर पालिका परिषद तथा 17 नगर निगमों और 217 सार्वजनिक स्थानों पर लोग, खासकर युवा मुफ्त वाईफाई की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर विकास विभाग के अधिकारी अब लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने की मुहिम में जुटे हैं, जिसके तहत मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हॉटस्पॉट चिन्हित किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि 15 अगस्त से राज्य में लोगों को हर शहर के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के समीप के स्थलों, तहसील, कचहरी, ब्लॉक कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय तथा मुख्य बाजारों में लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध हो सके।
ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार ने सूबे के लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने का वायदा किया था। पार्टी के संकल्प पत्र में भी इसका उल्लेख किया गया था, जिसका संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही लखनऊ सहित राज्य के कई शहरों के प्रमुख स्थलों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई थी। इसके लिए लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में लोगों को वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हॉटस्पॉट बनाए गए थे।
हॉटस्पॉट के 50 मीटर के रेंज में मौजूद लोग मुफ्त वाईफाई इस्तेमाल कर पाते थे। अब इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना को हर जिला मुख्यालयों, नगर पालिका परिषद तथा 17 नगर निगमों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर शुरू करने का फैसला किया है।
अधिकारियों के अनुसार, बड़े शहरों (नगर निगमों ) में दो स्थानों पर और छोटे शहरों में एक स्थान पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलेगी, जिसके तहत ही प्रदेश सरकार मेरठ,लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन और फिरोजाबाद नगर निगम वाले शहरों के अलावा नगर पालिका परिषद वाले शहरों में यह सुविधा प्रदान करेगी।
मुफ्त वाईफाई की सुविधा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तहसील, कचहरी, ब्लॉक व रजिस्ट्रार कार्यालय के आसपास और शहर के प्रमुख बाजारों में दी जाएगी। इसके लिए स्थान चिन्हित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगरीय निकाय के अधिकारी इंटरनेट कंपनियों से करार करेंगे। वाईफाई में इंटरनेट की स्पीड पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
नगर आयुक्तों व अधिशासी अािकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्मार्ट सिटी परियोजना या फिर नगरीय निकाय अपने स्रोत से इसका खर्च उठाएंगे। निकायों से यह भी कहा गया है कि सुविधा देने की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। मुफ्त वाईफाई की सुविधा देने के लिए जिन इंटरनेट कंपनियों से करार किया जाएगा, उन्हें नेटवर्क को मेंटेन रखना होगा, ताकि वह ठीक से काम करे।
सरकार का मानना है कि इस सुविधा से लोग अपनी जरूरतों के आधार पर किसी भी स्थान पर बैठकर अपना काम कर सकेंगे। मौजूदा समय लोगों को इंटरनेट सुविधा की काफी जरूरत पड़ती है। अभी सूबे के जिन शहरों में मुफ्त वाईफाई की सुविधा दी जा रही है, उसकी खामियों को भी दूर करने का निर्देश दिया गया है।
मेरठ 23.7.2021 गई भैंस छत पर क्रेन से उतारा गया
मेरठ। थाना इंचोली क्षेत्र में एक अजीब मामला हो गया जब एक भैंस छत पर चढ़ गई और भैंस को छत से उतारने के लिए काफी जतन किए गए लेकिन जब भैंस छत से ना उतरी तो भैंस को छत से उतारने के लिए क्रेन को बुलाया गया और क्रेन से भैंस को छत से नीचे उतारा गया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है ।
बताया जा रहा है कि मामला मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के नया गांव का है जहां एक दूध की डेरी है , सुबह को डेरी संचालक पशुओं का चारा आदि लेने के लिए बाजार चला गया। इसी बीच करीब सुबह 9 बजे किसी तरह एक भैंस अपनी खूंटी से खुल गई और मकान की छत पर सीढ़ियों से चल गई भैंस को छत से उतारने के लिए तमाम प्रयास किए लेकिन कामयाबी नहीं मिली ,इसके बाद भैंस को छत से उतारने के लिए क्रेन मंगाई गई और भैंस को क्रेन से बांधकर सुरक्षित नीचे उतारा गया ,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
मेरठ 23.7.2021 बारिश के कारण मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, कई लोग घायल।
मेरठ। शहर में एक बड़ा हादसा हो गया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में मस्जिद की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मस्जिद की दीवार के नीचे दर्जनों लोग दब गए। जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य लोग घायल हो गए हैं। एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बताया गया कि अहमदनगर गली नंबर-9 में मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़कर लोग घर लौट रहे थे।
वहीं तेज बारिश आने के चलते कुछ लोग मस्जिद में ही रुक गए। इसी दौरान मस्जिद की एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिसमें एक दर्जन लोग दब गए। इस दौरान चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह उन्होंने दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। बताया गया कि तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस अभी मलबे को हटाने में लगी। शहर विधायक रफीक अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। अभी मरने वालों के नाम पता नहीं चले हैं।
मेरठ 22.7.2021 जिलाधिकारी के.बालाजी जिलाधिकारी ने किया यूपीएचसी कंकरखेडा व सीएचसी दांतल का निरीक्षण
मेरठ।जिलाधिकारी के0 बालाजी ने आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंकरखेडा का निरीक्षण कर वहां दी जा रही व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होने वहां कोरोना महामारी की जांच के लिए लिये जा रहे सैम्पलिंग व कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए किये जा रहे टीकाकरण को देखा। उन्होने कहा कि आमजन को अधिक से अधिक संख्या में कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दांतल का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंकरखेडा के निरीक्षण के दौरान वहां साफ-सफाई की व्यवस्था, उपस्थित डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, कोरोना सैम्पलिंग, कोरोना टीकाकरण, नियमित टीकाकरण व अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव का बेहतर उपाय सतर्कता, सावधानी बनाये रखना व कोरोना टीकाकरण कराना है।जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दांतल का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि भवन को समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्तापरक ढ़ग से पूर्ण कराये।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अखिलेष मोहन ने बताया कि निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दांतल का करीब 60 प्रतिषत कार्य पूर्ण हो गया है।इस अवसर पर एसीएम सुनीता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अखिलेष मोहन सहित अन्य चिकित्सकगण व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
SHILPA SHETTY के पति RAJ KUNDRA गिरफ्तार, PORN FILM बना APPS पर डाउनलोड करने का आरोप
SHILPA SHETTY के पति RAJ KUNDRA गिरफ्तार, PORN FILM बना APPS पर डाउनलोड करने का आरोप
SHILPA SHETTY के पति RAJ KUNDRA गिरफ्तार, PORN FILM बना APPS पर डाउनलोड करने का आरोप
New Intro मेरठ मित्र Channel N Tv Live Web News
New intro of Meerut Mitra channel N tv live Webnews मेरठ मित्र
New intro of Meerut Mitra channel N tv live Webnews मेरठ मित्र
New intro of Meerut Mitra channel N tv live Webnews मेरठ मित्रमेरठ 19.7.2021 नाले में गिरा बच्चा, क्षेत्र में मचा हड़कंप
मेरठ।भारी बारिश के दौरान लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित कमेला रोड पर 10 साल का बच्चा नाले में गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची नगर निगम की जेसीबी और पुलिस घंटों तक नाले में बच्चे को ढूंढती रही ।लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। उधर, घटना के बाद बच्चे के परिवार में कोहराम मचा गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जाकिर कॉलोनी गली नंबर छह निवासी तस्लीम का 10 वर्षीय बेटा अर्श सोमवार को कुछ बच्चों के साथ कमेला रोड पर हरि के पुल के निकट खेल रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान पैर फिसलने से अर्श नाले में गिर गया। जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने नाले में कूदकर बच्चे की तलाश करनी चाही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी कई घंटों तक नाले में गिरे बच्चे की तलाश करते रहे। लेकिन आधा किलोमीटर तलाश करने के बाद भी बच्चे के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राम संजीवन यादव ने बताया कि लापता बच्चे के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक पुलिस और नगर निगम की टीम बच्चे की तलाश में जुटी थीं।
मेरठ सपा का धरना प्रदर्शन शान्तिपूर्वल समाप्त चीक्स मेरठ पुलिस प्रसागन
स्टोरी, नागरिता बिल वापस लेने की की मांग
एंकर, मेरठ, समाजवादी पार्टी को पदाधिकारि और कार्यकर्ताओं के साथ अपनी मांग को लेकर कमिश्नरी पार्क पर प्रर्दशन करना था, लेकिन इस समय जिले में धारा 144 लागू है जिस कारण प्रशासन अलर्ट है प्रशासन ने समाजवादी पार्टी का प्रर्दशन रोकने के लिये कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी । जब पार्टी के पदाधिकारि और कार्यकर्ता कार्यालय से बहार आये तो प्रशासन ने उन्हें रुकने को कहा लेकिन वो नही रुके इस बीच प्रशासन और पार्टी के पदाधिकारियों में नोक झोंक भी हुई लेकिन प्रशासन के आगे पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक ना चली।पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मजबूरन कार्यालय में वापस जाना पड़ा जहा उन्होंने प्रदर्शन को समाप्त किया जब अतुल प्रधान से प्रदर्शन को लेकर बातचीत की गई तो अतुल प्रधान ने कहा की अपनी मांग को लेकर हम प्रदर्शन करना चाह रहे थे लेकिन हमें प्रशासन ने रोक लिया और हम ने अपना ज्ञापन प्रशासन को ही दे दिया । जिसमें हमारी मांगे हैं। नागरिकता संशोधन बिल वापस लिया जाए स्टूडेंट पर अत्याचार बंद किया जाए जहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में प्रशासन फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही है और लोगो पर ज्यादा अत्याचार कर रही है प्रशासन को यह समझ लेना चाहिए कि सरकार आती जाती रहती हैं हमारी भी सरकार आएगी।
Featured post
-
मेरठ। जिले मे शनिवार सुबह 11 बजे से तीन बजे तक 6 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। मतदान के दौरान विपक्ष के कार्यकर्ताओं न...
-
जिलाधिकारी ने दीपावली मेला स्थल भैंसाली मैदान का किया निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओ का जायजा पथ विक्रेताओ, स्वयं सहायता समूहो को मिलेगा उत्पाद बे...
-
कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करते हुए यूपी को चुनाव से पूर्व एक बड़ी सौगात दे दी।...







