कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है, प्रदेश मंे हुआ मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ
लखनऊ में मा0 राज्यपाल व मा0 मुख्यमंत्री, जनपद में अधिकारियों ने किया महिलाओ को सम्मानित
मा0 राज्यपाल, मा0 मुख्यमंत्री व मा0 वित्त मंत्री भारत सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 01 लाख 55 हजार नवीन पात्रो को किया रू0 30 करोड 12 लाख का हस्तानांतरण
आज देश व प्रदेश में महिलाओ का हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, बन रही स्वावलंबी, मिल रहा सुरक्षा व सम्मान-मा0 राज्यपाल
दहेज प्रथा व बाल विवाह नही होना चाहिए, ऐसे प्रकरणो में करंे तुरंत कार्यवाही-मा0 राज्यपाल
संकल्प लें कि वह देश, प्रदेश, ग्रामो, महिलाओ व बच्चो के लिए कार्य करेंगे-मा0 राज्यपाल
हर महिला अपना सुरक्षा कवच स्वयं बनें-मा0 राज्यपाल
महिलाएं जो कार्य हाथ में लेती है उसे पूरा करती है तथा उसको परिणाम तक पहुंचाती है-मा0 केन्द्रीय वित्त मंत्री
मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उ0प्र0 का भविष्य बड़ा उज्ज्वल है-मा0 केन्द्रीय वित्त मंत्री
आधी आबादी को नजरअंदाज करके कोई भी समाज, प्रदेश व देश सशक्त नहीं बन सकता-मा0 मुख्यमंत्री जी
मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन में मील का पत्थर साबित होगा-मा0 मुख्यमंत्री जी
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में 54 प्रतिशत महिला ग्राम प्रधान, 56 प्रतिशत महिला जिला पंचायत अध्यक्ष व 54 प्रतिशत महिला ब्लाॅक प्रमुख बनी, महिला सशक्तिकरण के प्रयासो का परिणाम-मा0 मुख्यमंत्री जी
प्रदेश में 03 महिला पुलिस बटालियन बनाने पर चल रहा कार्य, स्वामित्व योजना में 19662 महिलाएं हुयी लाभान्वित-मा0 मुख्यमंत्री जी
महिलाओ का सम्मान करना हमारी परंपरा व संस्कार-मा0 सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल
तालिबानी मानसिकता फिर उबर रही यह पीड़ादायक व दुखद-मा0 सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल
विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 75 महिला शक्तियो को अधिकारियों ने किया सम्मानित
मेरठ (सू0वि0) 21.08.2021
कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है।। मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के शुभारंभ के अवसर पर चै0 चरण सिंह वि0वि0 के सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 75 महिलाओ को सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसमें मा0 राज्यपाल, मा0 मुख्यमंत्री जी व मा0 वित्त मंत्री भारत सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के नवीन पात्र 01 लाख 55 हजार बालिकाओ को अनुदान राशि रू0 30 करोड 12 लाख का हस्तानांतरण बटन दबाकर किया।
मा0 राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार का मानना है कि महिलाओ को शिक्षित व सशक्त बनाये तो भारत अपने आप आगे बढ़ेगा। उन्होने कहा कि आज देश व प्रदेश में महिलाओ का आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है, महिलाएं स्वावलंबी बन रही है तथा उनको बेहतर सुरक्षा व सम्मान मिल रहा है। उन्होने कहा कि महिलाएं अपने बच्चो को पढ़ा रही है। उन्होने कहा कि जब हम ग्रामों में जाते है तो महिलाएं बोलती है कि दहेज प्रथा को खत्म करना है। उन्होने कहा कि दहेज प्रथा नहीं होनी चाहिए तथा बाल विवाह भी नही होना चाहिए। उन्होने कहा कि ऐसे प्रकरणो में तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए।
मा0 राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी ने कहा कि सभी संकल्प लेकर यहां से जाये कि वह दहेज नहीं लेंगे व बाल विवाह नहीं होने देंगे। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने घर-घर शौचालय (इज्जत घर) बनवाये जिससे महिलाओ को घर पर ही शौचालय उपलब्ध हुये और उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ता। उन्होने कहा कि उ0प्र0 उत्तम प्रदेश बनेगा। उन्होने सभी से कहा कि वह संकल्प लें कि वह देश, प्रदेश, ग्रामो, महिलाओ व बच्चो के लिए कार्य करेंगे। उन्होने उपस्थित महिलाओ से कहा कि हर महिला अपना सुरक्षा कवच स्वयं बनें।
मा0 केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुद्रा योजना में महिलाओ को लाभ मिला। उन्होने कहा कि जब मा0 प्रधानमंत्री जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब देश का प्रधानमंत्री बनने से पूर्व उनको मुख्यमंत्री रहते हुये जो भी उपहार मिले उसको उन्होने नीलाम कराकर जो धनराशि प्राप्त हुयी उस धनराशि को उन्होने महिलाओ की शिक्षा व महिलाओ के उत्थान के लिए व्यय किया। उन्होने कहा कि आज सेना में भी महिलाओ की भर्ती सुगम बनी है। उन्होने कहा कि आज देश 06 कोरोना वैक्सीन बना रहा है, यह अन्य किसी राष्ट्र में नहीं है। उन्होने कहा कि महिलाएं जो कार्य हाथ में लेती है उसे पूरा करती है तथा उसको परिणाम तक पहुंचाती है। उन्होने कहा कि आने वाले समय में उ0प्र0 बहुत आगे बढ़ेगा तथा मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उ0प्र0 का भविष्य बड़ा उज्ज्वल है।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के दो चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुये। उन्होेने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन है। उन्होने कहा कि आधी आबादी को नजरअंदाज करके कोई भी समाज, प्रदेश व देश सशक्त नहीं बन सकता। उन्होने कहा कि आज के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी ग्राम पंचायतो में भी कराया जा रहा है ताकि वह बैठी महिलाएं भी कार्यक्रम व अभियान से प्रेरित होकर कार्य करें। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आज 01 लाख 55 हजार नवीन पात्रो को रू0 30 करोड 12 लाख की अनुदान राशि दी गयी। उन्होने बताया कि इससे पूर्व 07 लाख 81 हजार पात्रो को योजना से लाभान्वित किया गया। इस प्रकार अब कुल 09 लाख 36 हजार पात्र योजना से लाभान्वित हो गये है।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 24 करोड के प्रदेश में आज मात्र 24 कोरोना के मरीज है। यह सब मा0 प्रधानमंत्री जी के निर्देशन में कोरोना महामारी के लिए उठाये गये कदमो की वजह से संभव हो पाया है। उन्होने कहा कि महिलाओ को बैंक में जमा धनराशि के लिए बैंक तक न आना पडे इसलिए सभी 58 हजार ग्राम पंचायतो में बैंक सखी की नियुक्ति की गयी। उन्होने कहा कि आज 01 करोड से अधिक महिलाएं महिला स्वयं सेवी समूह से जुडी है। उन्होने कहा कि बाल पुष्टाहार का वितरण भी महिला स्वयं सेवा समूह के माध्यम से सफलतापूर्वक कराया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज पुलिस बीट में 10 हजार महिला पुलिस बीट अधिकारी कार्यरत है तथा प्रदेश के 1537 थानो के अंतर्गत महिला शक्ति केन्द्र की स्थापना की गयी है। उन्होने बताया कि गत माह में आहूत हुये त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन में 54 प्रतिशत महिला ग्राम प्रधान, 56 प्रतिशत महिला जिला पंचायत अध्यक्ष व 54 प्रतिशत महिला ब्लाॅक प्रमुख बनी है, यह सब महिला सशक्तिकरण के प्रयासो का परिणाम हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश में 03 महिला पुलिस बटालियन बनाने पर कार्य चल रहा है तथा स्वामित्व योजना में 19662 महिलाएं लाभान्वित हुयी है। उन्होने कहा कि मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन में मील का पत्थर साबित होगा।
मा0 संासद श्री राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कल रक्षाबंधन का पर्व है। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 ने रक्षाबंधन से पहले यह कार्यक्रम आयोजित कर अपनी बहनो को सशक्त बनाने का प्रयास किया है। यह उनका अपनी बहनो के प्रति स्नेह व आदर है। उन्होने कहा कि आज हम देश की आजादी के 75वें वर्ष में चल रहे है तथा देश की आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। उन्होने कहा कि 15 अगस्त के दिन मा0 प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय संकल्प की उद्घोषणा की।
उन्होने कहा कि आज प्रत्येक जनपद में 75 महिलाओ को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि महिलाओ को माता का दर्जा दिया गया है। उन्होने कहा कि महिलाएं ऋषि भी रही है। उन्होने कहा कि हमारी परंपराओ में महिलाओ का सम्मान करना है और यही हमारे संस्कार भी है। उन्होने कहा कि तालिबानी मानसिकता फिर उबर रही है यह पीड़ादायक व दुखद है। उन्होने कहा कि भारत में भी कुछ लोग है जो तालिबानी मानसिकता का समर्थन करते है, यह वहीं लोग है जो तीन तलाक का समर्थन करते थे।
राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती राखी त्यागी जी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में महिलाएं सशक्त बनी है। उन्होने कहा कि महिलाएं जिसका हाथ पकड़ती है उसका साथ निभाती है। महिलाएं सशक्त होगी तो देश व प्रदेश सशक्त होगा। उन्होने कहा कि विभिन्न योजनाएं महिलाओ के उत्थान के लिए संचालित है महिलाएं आगे आकर उसका लाभ लें।
जिलाधिकारी के0 बालाजी ने बताया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ हुआ है जो कि आगामी 31 दिसम्बर 2021 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न गतिविधियां व कार्यक्रम संचालित होंगे। उन्होने कहा कि बेटी के जन्म से पहले ही सरकार द्वारा संचालित योजनाएं शुरू हो जाती है। पात्रों को आगे आकर उन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होने कहा कि नारी व बालिकाओं की सुरक्षा व उत्थान के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कानून व योजनाएं संचालित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा आदि के लिए सरकार द्वारा विभिन्न हैल्पलाईन नंबर संचालित है जिसमें 1090 वूमेन पाॅवर लाईन, 181 महिला हैल्पलाईन, 1098 चाईल्ड लाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हैल्पलाईन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेन्स सेवा व 1800-180-5145 चिकित्सीय हैल्पलाईन है।
कार्यक्रम के दौरान मल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज, मटौर दौराला की लक्ष्मीबाई दल (सीनियर वर्ग) की छात्राओ द्वारा स्वागत गीत व एक अन्य गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। कु0 चैतन्या द्वारा कविता पाठ किया गया।
कार्यक्रम में जिन 75 महिलाओ को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या, एडीजी, आईजी, आयुक्त, जिलाधिकारी व सांसद प्रतिनिधि द्वारा सम्मान पत्र व शाॅल देकर सम्मानित किया गया, उनमें कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ की महिला उप निरीक्षक रितु त्यागी, महिला आरक्षी सोनम, मनीषा भट्ट, समीना, भारती, स्वयं सहायता समूह की महिलाओ में विकास खंड रजपुरा में आराध्या समूह की सोहनवीरी व आशा सीएलएफ समूह की दीपशिखा, कृष्णा समूह की मीनाक्षी, विकास खंड रोहटा में कृष्णा समूह की संयोगिता, विकास ख्ंाड दौराला में रूद्ध समूह की दुर्गेश व श्री गणेश समूह की रिषा, विकास खंड हस्तिनापुर में स्त्री समूह की राजो, विकास खंड जानीखुर्द की रेशमा समूह की प्रज्ञा शर्मा, विकास खंड मेरठ में आबिदा समूह की सुशीला व चेतना समूह की पुष्पा
माध्यमिक शिक्षा विभाग में श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज मटौर की प्रधानाचार्य डा0 नीरा तोमर, ईस्माईल नेशनल गल्र्स इंटर कालेज शास्त्रीनगर मेरठ की प्रधानाचार्य डा0 मृदुला शर्मा, राजकीय हाईस्कूल मामेपुर की प्रधानाध्यापिका डा0 पूनम गोयल, खालसा गल्र्स इंटर कालेज थापरनगर की प्रधानाचार्य डा0 मनु भारद्वाज, गुरू नानक गल्र्स इंटर कालेज कंकरखेडा की प्रधानाचार्य श्रीमती राजेश भुल्लर
बेसिक शिक्षा विभाग में विकास खंड परीक्षितगढ के कम्पोजिट विद्यालय दुर्वेशपुर की तस्लीम जहां, विकास खंड मवाना के कम्पोजिट विद्यालय खाता की उषा रानी, विकास खंड रजपुरा के प्राथमिक विद्यालय रजपुरा की पुष्पा यादव, विकास खंड खरखौदा के प्राथमिक विद्यालय पाची-2 की सीमा सिंह, विकास खंड मवाना के के0जी0बी0वी मवाना की अमृता वेदवान
उच्च शिक्षा विभाग में डीएन पी0जी0 कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डा0 वंदना गर्ग, शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ऐसोसिएट प्रोफेसर डा0 सुधा रानी सिंह, आईएनपीजी कालेज की डा0 रेनू अग्रवाल, शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की असिस्टेन्ट प्रोफेसर डा0 ऊषा सहानी, आरजीपीजी कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डा0 अमिता शर्मा
महिला एवं बाल पुष्टाहार विकास विभाग में विकासखंड रोहटा की सुरेखा, विकास खंड जानी की मधुबाला, विकास खंड रजपुरा की महेन्दी, विकासखंड दौराला की सविता, विकास ख्ंाड खरखौदा की उषा, विकास खंड माछरा की बबीता, विकास खंड परीक्षित गढ की सरिता, विकास खंड सरधना की प्रवेश, विकास खंड मेरठ की पूनम गर्ग व सबिता, विकास खंड हस्तिनापुर की प्रीति रानी, विकास खंड मवाना की किरण बाला, विकास खंड सरूरपुर की रेणुका
जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 विभाग में विकासखंड मेरठ की ज्योति व प्रियंका, विकास खंड सरधना की दीपा व बिन्दिया, विकास खंड माछरा की बबीता,
स्वास्थ्य विभाग की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा0 ईश्वरी बत्रा, एसीएमओ डा0 पूजा शर्मा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा0 स्वेता चैहान, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 सुनीता चैहान, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा0 सारिका, स्टाफ नर्स श्रीमती नीतू, श्रीमती गीता, श्रीमती नेहा, एएनएम श्रीमती नेहा शर्मा, श्रीमती मिनीक्षी वर्मा,
जिला कमाण्डेन्ट होमगार्डस कार्यालय में होमबार्ड श्रीमती प्रेमकपिला, होमगार्ड श्रीमती अनीता, होमगार्ड रूमाना जफर, होमगार्ड सोनू, होमगार्ड खुशबू प्रवीण, होमगार्ड हसीन जहांॅ, होमगार्ड दीपावली गिरी, होमगार्ड प्राची, होमगार्ड निर्मल कौर, होमगार्ड लता
पंचायती राज विभाग में विकासखंड हस्तिनापुर की ग्राम पंचायत किशोरपुर की ग्राम प्रधान श्रीमती ऋतु देवी, विकासखंड खरखौदा की ग्राम पंचायत उलधन की ग्राम प्रधान श्रीमती संयोगिता, विकासखंड माछरा की ग्राम पंचायत नंगली अब्दुल्ला की ग्राम प्रधान श्रीमती मोनिका प्रतिमा, विकासखंड मेरठ की ग्राम पंचायत महरौली की ग्राम प्रधान श्रीमती रूबी, विकास खंड परीक्षितगढ की ग्राम पंचायत नंगला गोसाई की ग्राम प्रधान श्रीमती सरिता सिंह, विकास खंड सरधना की ग्राम पंचायत खेडा की ग्राम प्रधान श्रीमती वन्दना सोम, विकास खंड रोहटा की ग्राम पंचायत भोला की ग्राम प्रधान श्रीमती राजलक्ष्मी आदि है।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती राखी त्यागी, एडीजी पुलिस राजीव सब्बरवाल, आईजी पुलिस प्रवीण कुमार, आयुक्त सुरेन्द्र ंिसह, जिलाधिकारी के0 बालाजी, सीडीओ शशांक चैधरी, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, ब्लाॅक प्रमुख, अन्य अधिकारीगण, गणमान्य लोग आदि उपस्थित रहे।