मेरठ 11 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन



11 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


                                                                     सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ अन्जू काम्बोज ने बताया कि दिनांक 11 सितम्बर 2021 दिन शनिवार को मा0 जनपद न्यायाधीष/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता मंे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन सामान्य को आपसी सुलह एव समझौते के आधार पर सस्ता व सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देष्य से नियमित लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। उन्होने बताया कि लोक अदालत में ई-चालान के मामलो का निस्तारण किये जाने पर भी विशेष बल दिया गया है।


सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ अन्जू काम्बोज ने बताया कि आगामी 11 सितम्बर 2021 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें आपसी सुलह समझौते के आधार पर न्यायालयों में लम्बित वाद जैसे सिविल वाद, फौजदारी के शमनीय वाद, 138 एन.आई एक्ट के अन्तर्गत वाद, श्रम वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अध्यापित वाद, दीवानी वाद, जैसे किरायेदारी, बैंक वसूली, राजस्व वाद, जलकर, बिजलीकर, सिविल दीवानी के वादों का निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्री लिटिगेषन वाद जैसे बैंक ऋण आदि का निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर प्री लिटिगेषन पीठ द्वारा किया जायेगा।