मेरठ मिशन रोजगार के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 2846 प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए


विधायक व जिलाधिकारी ने डीएन इंटर कॉलेज में मेरठ निवासी 25 सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र प्रदान किये


                                                                                मिशन  रोजगार के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से नव चयनित 2846 प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ के लोक भवन में 200 प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मा0 विधायक श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल व जिलाधिकारी के0 बालाजी ने डीएन इंटर कॉलेज में मेरठ निवासी 25 सहायक अध्यापकों (एलटी ग्रेड) को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

       मुख्यमंत्री  ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाकर योग्य लोगों को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव चयनित प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक अपनी योग्यता एवं क्षमता के अनुसार नई पीढ़ी को शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को शुभकामनाएं व्यक्त कीद्य


  मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश में पिछले साढे 4 वर्षों में 4.30 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में यह तीसरी बार नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर योग्य लोगों को सेवा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। नवनियुक्त सभी शिक्षकों का यह दायित्व है कि वे अपनी क्षमता का उपयोग छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने में लगाएं। यदि वे ऐसा करते हैं तो प्रत्येक छात्र उनको आजीवन याद रखेगा।


    उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा ने कहा कि अध्यापक समाज का भाग्य विधाता होता है। वह सौभाग्यशाली होता है, जो शिक्षक बनकर समाज को शिक्षित करता है। उसके अन्दर अनवरत विद्यार्थी का गुण बना रहना चाहिए। अध्यापक शिष्य के लिए सदैव आदर्श होता है। उन्होने नवनियुक्त शिक्षको को शुभकामना देते हुए बेहतर परिणाम देने की अपील की। वहॉ उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


विधायक सत्य






प्रकाश अग्रवाल वाह जिलाधिकारी के बालाजी ने नव चयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए उन्होंने सहायक अध्यापकों से कहा कि वह भावी पीढ़ी को अच्छे से अच्छी शिक्षा व संस्कार दें व नव भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मेरठ में 5 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की गई है।


इस अवसर पर मा0 विधायक श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल, जिलाधिकारी के बालाजी, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चैधरी, प्रधानाचार्य डीएन इंटर कॉलेज सुशील कुमार, अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।