आज भारतीय किसान संघ मेरठ प्रांत की एक आवश्यक बैठक बृहस्पति भवन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में हुई। जिसमे भारतीय किसान संघ के संगठन महामंत्री श्री शिव कांत दीक्षित जी, प्रांत संगठन मंत्री श्री सोनपाल जी, बैठक का संचालन प्रांत मंत्री वह जिला प्रभारी डॉ कुलदीप चौधरी ने किया। प्रेस को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री श्री शिव कांत दीक्षित जी ने कहा आगामी 8 सितंबर 2021 को पूरे भारतवर्ष में भारतीय किसान संघ द्वारा एक दिवसीय धरना जिला मुख्यालय पर दिया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या गन्ना को बताया, उन्होंने कहा कि लगभग 18000 करोड रुपया गन्ने का बकाया था जो अब वर्तमान में लगभग हजार करोड़ रूपया अभी भी किसानों का मिलों पर बकाया है। भारतीय किसान संघ निरंतर किसानों के लिए किसानों के द्वारा चलाए जाने वाला एकमात्र राजनीतिक संगठन है। भारतीय किसान संघ किसानों की सभी समस्याओं के निराकरण हेतु आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।
वार्ता के दौरान प्रांत के अध्यक्ष ठाकुर हरवीर सिंह वह प्रांत महामंत्री राज सिंह चौहान वह जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला मंत्री आकाश राठी उपस्थित रहे।