मेरठ शहीद स्मारक पर पुलिस बैंड ने बजायी राष्ट्रधुन, अमर जवान ज्योति प्रज्वलित कर शहीदों को किया नमन










                                                                            

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज शहीद स्मारक पर मा0 सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर व बटन दबाकर अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित की गयी। अमर शहीदों की याद में राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय शहीद स्मारक पर पुलिस बैंड के द्वारा राष्ट्रधुन व राष्ट्रभक्ति के गीतो की बैंड के माध्यम से प्रस्तुती दी गयी। कवियत्री गीता सचदेवा द्वारा कविता पाठ किया गया व इस अवसर पर रागिनी गायन की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गयी। श्री मल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज, मटौर, दौराला की छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति भी दी गयी तथा रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोडकर अनेकता में एकता का संदेश दिया गया।  

जिलाधिकारी ने मा0 सांसद, मा0 विधायकगणो व स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री अमर नाथ गुप्ता जी का स्वागत किया व कार्यक्रम में आगमन पर आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने गेल के अधिकारियो व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये उन्होने अमर जवान ज्योति प्रज्जवलन के लिए जो कार्य किया है वह सराहनीय है। उन्होने कार्यदायीं संस्था पीडब्लूडी के अधिकारियों व कर्मचारियो की सरहाना भी की।

मा0 सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी व अन्य जनप्रतिनिधियो ने फीता काटकर व बटन दबाकर अमर जवान ज्योति को प्रज्जवलित किया। पुलिस बैंड के द्वारा राष्ट्रधुन व राष्ट्रभक्ति के गीतो की बैंड के माध्यम से प्रस्तुती दी गयी। कविता पाठ व रागिनी गायन की प्रस्तुति भी की गई व अन्य गायन प्रस्तुतियां भी दी गई। इस अवसर पर श्री मल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज, मटौर की छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति भी दी गयी तथा रंग बिरंगे गुब्बारे भी हवा में छोडे गये। कार्यक्रम का संचालन विचित्रा कौशिक ने किया।

इस अवसर पर मा0 सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल, मा0 राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर, मा0 सांसद श्रीमती कांता कर्दम, मा0 एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा, मा0 विधायक श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल, मा0 विधायक श्री सोमेन्द्र तोमर, मा0 विधायक श्री जितेन्द्र सतवई, मा0 विधायक मेरठ शहर रफीक अंसारी, आयुक्त सुरेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रभाकर चैधरी, जिलाधिकारी के बालाजी, अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, वित्त सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट एस0के0 सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व आमजन उपस्थित रहे।